प्रशंसक के साथ राजू श्रीवास्तव(फाइल)
- फोटो : संवाद
बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के देहांत से देश-दुनिया के साथ कुल्लू के प्रशंसक भी गम में हैं। प्रशसंकों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बता दें कि जिला कुल्लू में भी हास्य कलाकार अपने प्रशसकों को हंसा चुके हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में करीब एक घंटा अपनी प्रस्तुति दी थी। वे साल 1994 में दशहरा उत्सव में बतौर हास्य कलाकार आए थे। वहीं, उनके प्रशंसक राम कुमार, संजीव कुमार, अतुल प्रार्थी, भूपेंद्र, घनश्याम, सरिता, मोनिका, रिया ने कहा कि उन्हें विपश्वास नहीं हो रहा है उनके स्टार कलाकार दुनिया को छोड़ गए है।
उन्होंने कहा कि वे उनके हंसमुख अंदाज को कभी भुला नहीं पाएंगे। उनकी यादें उनके दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी। वे चाहते थे कि उनके स्टार कलाकार राजू श्रीवास्तव दोबारा कुल्लू आते और उनका मनारंजन करते, लेकिन यह चाहत अब सपना बन कर रह गई है। एक महान कलाकार के जाने से प्रशंसक गमगीन है। कहा कि उनकी जगह और कोई कलाकार नहीं ले पाएगा।