राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टनल की इंजीनियरिंग और इसके निर्माण में सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों तथा जवानों के योगदान की सराहना की। राष्ट्रपति ने अटल टनल को वैश्विक मानकों की इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण बताया। उधर, दिल्ली में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दाैर बुधवार को भी जारी रहा। शिमला में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। दूसरी तरफ मंडी में चलती बस के दोनों पिछले पहिये अचानक निकलने से हड़कंप मच गया। शिमला के संजाैली बाइपास पर पहाड़ी दरक गई। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।