हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। आईजीएमसी शिमला में भी सामान्य जांच सेवाएं प्रभावित हैं। वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल में विपक्ष के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। वहीं दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए हिमाचल प्रदेश के सरकारी संसाधनों के कथित इस्तेमाल को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उधर, बच्चों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 'स्कूल कनेक्ट-स्कूल सुरक्षा और छात्र संरक्षण पहल’ की शुरुआत की है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।