60 लाख लोग वे जो पांच साल बाद बता देते हैं कि सरकार के काम से खुश नहीं : पठानिया
फतेहपुर के कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने नियम-130 के तहत हिमाचल प्रदेश की वर्तमान वित्तीय स्थिति पर चर्चा लाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में 75 लाख की आबादी है। एक वर्ग है, जिसने पूरे प्रदेश को चलाने में मदद करते हैं। ये सरकारी कर्मचारी हैं, इनके बूते प्रदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य की राजस्व प्राप्ति 42 हजार करोड़ रुपये हैं। 75 हजार करोड़ रुपये में से 24 हजार करोड़ रुपये हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों पर खर्च हो रहा है। 15 लाख लोगों के हिस्से में ही यह बजट जाता है। अन्य 60 लाख लोग वे हैं, जो पांच साल बाद बता देते हैं कि वे सरकार के काम से खुश हैं कि नहीं हैं। इनकी प्रतिक्रिया अलग होती है। हमें अपने संसाधन खुद सृजित करने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जो पहल शुरू की है, वह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ठीक करेगी। इस बार जो जनमत संग्रह मिला, वह सुक्खू के नेतृत्व के लिए था। नौ में से छह सीटें उपचुनाव में जीते, यह सरकार के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी नहीं है।