फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: कुल्लू के बंजार में आग से दो मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

Sat, 26 Oct 2024 01:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार

सार

कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में एक दिन में आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
मकान जलकर राख। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में एक दिन में आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं। बंजार की शरची पंचायत के तलिहार गांव में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया।आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । आग की इस घटना में टेक राम पुत्र कूर्म दत्त, गांव तलिहार बुसारी, बंजार को लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन


बंजार स्थित जीभी के पास भलाग्रां में एक मकान जलकर राख हो गया है। मकान भाग सिंह पुत्र भगत राम का है। जानकारी के अनुसार मकान में आग शनिवार सुबह लगी। मकान सड़क के पास होने के बावजूद भी आग पर  काबू नहीं पाया गया है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें