फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस से पहले ही हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के होटलों में 70 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और दिल्ली से पहुंच रहे सैलानी
कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा भी सैलानियों से गुलजार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्रिसमस से पहले ही हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार हो गई है। रोजाना बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। शहर के होटलों में वीकेंड से पहले ही ऑक्यूपेंसी बढ़कर 60 से 70 फीसदी पहुंच गई है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और दिल्ली से अधिक संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा भी सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। बुधवार को रिज मैदान पर पूरे दिन सैलानियों का तांता लगा रहा। दोपहर बाद रिज मैदान पर भारी भीड़ हो गई। रिज पर सैलानियों ने घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। मालरोड और स्कैंडल प्वाइंट पर भी दिनभर सैलानी चहलकदमी करते दिखे। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर बुधवार को सुबह 11 बजे से ही कतारें लगनी शुरू हो गईं। देर शाम तक यही स्थिति रही।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर बहुमंजिला पार्किंग के अधिकतर फ्लोर बुधवार को पूरे दिन पैक रहे। टैरिस पर भी गाड़ियां खड़ी रही। ढली के पास टूरिस्ट प्वाइंट हसन वैली में पूरे दिन सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। कुफरी और नारकंडा में भी पूरे दिन सैलानियों का तांता लगा रहा। सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। दो साल बाद बड़ी संख्या में सैलानियों की आमद से शिमला में पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिली है।
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हैं सैलानी
शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस से पहले वीक डेज में 60 से 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते ज्यादा टूरिस्ट शिमला पहुंच रहे हैं। क्रिसमस पर हिमपात का फोरकॉस्ट है, जिसके चलते सैलानियों की आमद और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें