फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Season: बागवानी मंत्री बोले- आढ़ती और लदानी मनमानी करें तो सीधे मुझसे करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Tue, 08 Aug 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवान आगे आकर लिखित शिकायत करें। कानून का उल्लंघन करने वाले आढ़तियों और लदानियों को मंडियों से बाहर किया जाएगा। 
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेब की बिक्री किलो के हिसाब से नहीं करने और दो किलो की अवैध काट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मंडियों में आढ़ती और लदानी अगर मनमानी करें तो बागवान सीधे मुझसे शिकायत करें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवान आगे आकर लिखित शिकायत करें। कानून का उल्लंघन करने वाले आढ़तियों और लदानियों को मंडियों से बाहर किया जाएगा। सरकार बागवानों के साथ है।

विज्ञापन


नेगी ने कहा कि बागवानों, आढ़तियों और लदानियों से चर्चा के बाद ही सरकार ने दो किलो की काट न करने और कार्टन के वजन के साथ ही बोली लगाने की व्यवस्था की है। अगर आढ़ती और लदानी सोच रहे हैं कि हड़ताल से सरकार पर दबाव बनाएंगे तो गलतफहमी में न रहें। मंडियों में कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए एपीएमसी एक्ट के तहत एसडीएम और तहसीलदारों को कार्रवाई की शक्तियां दी हैं और रोजाना मंडियों के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

मतियाना में सेब खरीद कर रही निजी कंपनी द्वारा सरकार के आदेशों की अवहेलना पर बागवानी मंत्री ने कहा कि सरकार के आदेश सरकारी मंडियों और निजी कंपनियों सभी के लिए हैं। निजी कंपनियों पर भी कार्रवाई होगी। सेब उत्पादक संघ की ओर से एपीएमसी ढली के घेराव के एलान पर नेगी ने कहा कि एपीएमसी के अलावा सरकार ने उपमंडलाधिकारियों को भी कार्रवाई की शक्तियां दी हैं।
विज्ञापन


केंद्र ने सालाना ग्रांट ही दी और कुछ नहीं
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आपदा से प्रदेश में 6,000 करोड़ से अधिक के नुकसान का आकलन किया जा चुका है। केंद्र सरकार ने अब तक हर साल दी जाने वाली आपदा प्रबंधन की ग्रांट ही दी है, इसके अतिरिक्त कुछ नहीं दिया है।

 

विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार के लिए मंडियों का दौरा अनिवार्य हो : मंच

संयुक्त किसान मंच ने सीजन के दौरान एसडीएम, तहसीलदार और एपीएमसी सचिव के लिए रोजाना मंडियों का दौरा कर वीडियोग्राफी करना अनिवार्य करने की मांग उठाई है। मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि आढ़तियों और लदानियों की बैंक गारंटी लेकर इनके लिए मंडियों में आईकार्ड पहनना अनिवार्य किया जाना चाहिए। गैर पंजीकृत लदानियों को मंडियों में प्रवेश न दिया जाए क्योंकि यही बागवानों से ठगी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें