फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी: आढ़तियों ने क्रेट में किलो के हिसाब से शुरू की सेब खरीद

Sun, 03 Oct 2021 12:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बागवानों को सेब के औसत 30 से 55 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं। 17 से 20 किलो की क्रेट 900 से 1000 रुपये में बिक रही है। क्रेट में खुला सेब बिकने से बागवानों का पैकिंग और ग्रेडिंग का पैसा भी बच रहा है।
विज्ञापन
क्रेट में किलो के हिसाब से सेब खरीद शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अडानी सहित अन्य कारपोरेट कंपनियों की तर्ज पर आढ़तियों ने हिमाचल प्रदेश में क्रेट में किलो के हिसाब से सेब खरीद करने की पहल की है। ठियोग के मतियाना में स्थानीय लोगों ने दिल्ली की आजादपुर मंडी और पंजाब के कारोबारियों के सहयोग से काम शुरू किया है। बागवानों को सेब के औसत 30 से 55 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन


17 से 20 किलो की क्रेट 900 से 1000 रुपये में बिक रही है। क्रेट में खुला सेब बिकने से बागवानों का पैकिंग और ग्रेडिंग का पैसा भी बच रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर मतियाना के समीप ननी में ग्रोवर्स ट्रेडिंग कंपनी (जीटीसी) क्रेट में सेब खरीद रही है। बाघी के रहने वाले प्रेम ओमटा और कलबोग के आशीष कल्याण ने आजादपुर मंडी दिल्ली के आढ़ती अमित कुमार और पंजाब के किन्नू कारोबारी एसएनएस अभोर के सहयोग से कारोबार शुरू किया है। बागवान अपनी क्रेटों में यहां सेब ला रहे हैं और कंपनी भी बागवानों को क्रेट उपलब्ध करवा रही है।

सेब की गुणवत्ता के आधार पर न्यूनतम 30 और अधिकतम 70 रुपये रेट मिल रहा है। खरीद के बाद कंपनी सेब को पेटियों में पैक कर कुंडली बॉर्डर दिल्ली स्थित सीए स्टोर भेज रही है। क्रेटों में भी सेब को सीए स्टोर भेजा जा रहा है। कंपनी के संचालक अमित कुमार ने बताया कि कोटखाई, ननखड़ी, खोलीघाट, कुमारसैन सहित अन्य इलाकों से बागवान अपना सेब बेचने के लिए उनके पास ला रहे हैं।
विज्ञापन


क्रेट में सेब लाने से बागवानों का पैकिंग का करीब 200 ये 250 रुपये प्रति पेटी खर्चा बच रहा है। क्रेट में माल फ्रेश पहुंच रहा है इसलिए अच्छे रेट दिए जा रहे हैं। पेटी में कई बार ऊपर की तहों में और निचली तहों में अलग अलग क्वालिटी का सेब आ जाता है, लेकिन क्रेट में पूरा माल दिखता है, जिससे नुकसान की गुंजाइश नहीं रहती। इस साल सितंबर में सेब खरीद शुरू की, अगले सीजन में मिडल हाइट में सेब तैयार होते ही 20 अगस्त के आसपास खरीद शुरू कर देंगे।

क्रेट में बिक रहे किन्नू से मिली प्रेरणा : ओमटा
जीटीसी के संचालक प्रेम ओमटा ने बताया कि किन्नू क्रेट में किलो के हिसाब से बिकता है इसलिए सेब को भी इसी तर्ज पर खरीद की कोशिश कर रहे हैं। प्रयोग के तौर पर कुछ बगीचों में खड़ी फसल भी खरीदी है। सेब तुड़ान बागवान करेंगे और परिवहन से लेकर पूरा खर्च कंपनी उठाएगी। बागवानों को सेब की पेमेंट 10 से 15 दिन के भीतर सीधे बैंक खाते में दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें