प्रदेश में बनने वाले पांच रज्जू मार्ग में पालमपुर का रज्जू मार्ग भी भूतल और परिवहन मंत्रालय के पास पहुंचा है। जिससे अब इस प्रोजेक्ट के बनने की आस जग गई है। शांता कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री रहते इस रज्जू मार्ग की कवायद 1991 में शुरू की थी। 1999 में एनडीए सरकार में पर्यटन मंत्री रहे मदन लाल खुराना ने इसके लिए 90 लाख रुपये भी मंजूर करवाए थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के करीब तीन दशक से अधर में लटके ड्रीम प्रोजेक्ट पालमपुर के रज्जू मार्ग के बनने के संभावना जग गई है। प्रदेश सरकार ने इस काम को लेकर अपनी कवायद तेज कर दी है। रज्जू मार्ग का मामला अब केंद्रीय भूतल एवं परिवहन के मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी के पास पहुंच गया है। प्रदेश में बनने वाले पांच रज्जू मार्ग में पालमपुर का रज्जू मार्ग भी भूतल और परिवहन मंत्रालय के पास पहुंचा है। जिससे अब इस प्रोजेक्ट के बनने की आस जग गई है।
विज्ञापन
शांता कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री रहते इस रज्जू मार्ग की कवायद 1991 में शुरू की थी। 1999 में एनडीए सरकार में पर्यटन मंत्री रहे मदन लाल खुराना ने इसके लिए 90 लाख रुपये भी मंजूर करवाए थे। उस समय भाजपा सरकार रहते हुए भी यह काम नहीं हो पाया था। 2007 में फिर से प्रदेश में धूमल के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। बावजूद यह काम फिर से सिरे नहीं चढ़ पाया। प्रोजेक्ट के सिरे न चढ़ते देख शांता कुमार ने 2015 में स्वयं विस अध्यक्ष रहे बृज बिहारी बुटेल और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को पत्र लिख कर कहा था कि इस रज्जू मार्ग को काम सबको मिल कर करना चाहिए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे शिलान्यास: शांता
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जल्द ही पालमपुर में जयराम ठाकुर रोपवे का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से कहा कि वह उस समय भी आएं और हिमाचल में एक नया इतिहास बनाएं।