फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण को चंबा ने पलकों पर बैठाया

Mon, 13 Sep 2021 09:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत/डलहौजी (चंबा)

सार

बैंड बाजे के साथ वरुण  का स्वागत हुआ। वरुण शर्मा ने कुछ समय अपने परिवार वालों के साथ बिताया। इसके बाद वरुण परिजनों के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार करने उनके बीच पहुंचे।
विज्ञापन
बनीखेत में परिवार के साथ भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण शर्मा का अपने पैतृक गांव आने पर वीआईपी की तरह भव्य स्वागत किया गया। वरुण शर्मा का स्वागत करने और सम्मान को लेकर खेल मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, भटियात विधायक विक्रम सिंह जरयाल, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर, नगर परिषद डलहौजी उपाध्यक्ष संजीव पठानिया मुख्य रूप से शामिल रहे। जिलाधीश डीसी राणा, पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार, एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


वरुण शर्मा ओलंपिक हॉकी में जीत दर्ज करवाने के बाद रविवार को अपने मामा के घर कथलग गांव पहुंचे थे। सोमवार को मामा के निवास से वरुण अपनी मौसी के घर बनीखेत पहुंचे, जहां पर उनके स्वागत के लिए परिजन व अन्य रिश्तेदार स्थानीय लोगों के साथ खड़े थे। यहां बैंड बाजे के साथ वरुण  का स्वागत हुआ। वरुण शर्मा ने कुछ समय अपने परिवार वालों के साथ बिताया। इसके बाद वरुण परिजनों के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार करने उनके बीच पहुंचे। 

राकेश पठानिया ने वरुण को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनसे मुलाकात की। वरुण के शुभचिंतकों ने उसे गाड़ी में बैठाकर बनीखेत बाजार से होते हुए देवीदेहरा का भ्रमण करवाया। देवीदेहरा में वरुण और उनके परिवार ने जालपा माता मंदिर में शीश नवाया। खेल प्रेमी वरुण शर्मा से मिलने के लिए बनीखेत व देवीदेहरा पहुंचे। इसके बाद वरुण शर्मा अपने परिवार के साथ अपने पैतृक घर ग्राम पंचायत ओसल के खलंगड (फाटी) के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


चंबा में खोलेंगे हॉकी अकादमी : राकेश पठानिया
राकेश पठानिया ने कहा कि वरुण शर्मा को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत करवाया जाएगा। उन्होंने वरुण की गृह पंचायत ओसल व उनके गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। वन विभाग की ओर से वरुण के गांव तक सड़क बनाई जाएगी।  इलाके में हॉकी खेल मैदान के लिए जगह तलाशी जाएगी।

हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार चंबा में अकादमी खोलने को तैयार है। यदि वरुण अकादमी चलाने की हामी भरते हैं तो जल्द ही अकादमी खोली जाएगी। सांसद किशन कपूर ने वरुण शर्मा की पंचायत के लिए सामुदायिक भवन बनाने के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें