जिला हाकी संघ शिमला के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में 19 से 21 अक्तूबर तक पहली अखिल भारतीय शिमला गोल्ड कप खेला जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में पहली बार पुरुषों की राष्ट्रीय स्तर की हॉकी स्पर्धा शिमला के बीसीएस स्कूल में हो रही है। इसका शुभारंभ सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री एवं हॉकी की प्रदेश अध्यक्ष विद्यास्टोक्स रविवार सुबह 10 बजे करेंगी।