19वीं सदी में अंग्रेजों ने पेपर करंसी की शुरूआत की। इस पर जार्ज V की फोटो लगी हुई थी। 1861 में पेपर करंसी एक्ट लाया गया। 1923 में 1, 2½, 5, 10, 50, 100, 1,000, 10,000 रुपये के नोट जारी हुए। भारतीय रिजर्व बैंक 1 अप्रैल 1935 को स्थापित हुआ। इसका मुख्यालय कोलकाता में बनाया गया।
आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 22 के तहत बैंक को करंसी छापने का अधिकार दिया गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने 1938 में पहली बार 5 रुपये का नोट जारी किया जिस पर जार्ज VI की फोटो लगी हुई थी। इसके बाद फरवरी 1938 में 10 रुपये का नोट, मार्च 1938 में 100 के नोट और 1000 और दस हजार के नोट जून में जारी किए। इन नोटों पर पर सर जेम्स टेलर के हस्ताक्षर होते थे। 1940 में 1 रुपये का नोट जारी किया गया।