फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himalayan Ghoral Hunting: दो हिमालयन घोरल मारने के आरोप में पांच शिकारी उत्तराखंड में गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 08:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)

सार

पुलिस को गाड़ी की तलाशी के दौरान एक टेलिस्कोप लगी हुई राइफल और 10 जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद जब गाड़ी की डिक्की को खोलकर देखा तो दो हिमालयन घोरल के शव भी बरामद हुए।
विज्ञापन
PIC - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराज्यीय सीमा पर उत्तराखंड पुलिस ने दो हिमालयन घोरल को मारने के आरोप में पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया है। शिकारियों से गोली लगे दोनों घोरल के शव, दूरबीन लगी राइफल, 10 कारतूस और एक वाहन जब्त किया गया। गिरफ्तार पांच आरोपियों में से चार हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू से और एक उत्तराखंड का रहने वाला है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और शस्त्र लाइसेंस के उल्लंघन पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राइफल जांच के लिए एफएसएल लैब भेज दी है।

विज्ञापन


 पुलिस थाना त्यूनी के प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे टोंस वन प्रभाग के समीप नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान हिमाचल नंबर के एक वाहन को जांच के लिए रोका, तो उसमें सवार लोगों से पूछताछ के दौरान शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी में एक दूरबीन लगी राइफल और दस कारतूस मिले। इसके बाद जब गाड़ी की डिक्की खोलकर देखी तो भीतर दो हिमालयन घोरल के शव भी बरामद हुए।

पूछताछ के बाद गाड़ी में सवार पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और गाड़ी को जब्त कर पुलिस थाना त्यूनी में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश, सुनील, दिनेश, लेखराज सभी निवासी रोहड़ू जिला शिमला और कुशाल रावत निवासी मोरी (उत्तरकाशी) उत्तराखंड के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि बकरी या हिरण की तरह दिखने वाले हिमालयन घोरल का वैज्ञानिक नाम नेमोरहेडस है। यह हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली घोरल की एक जीव वैज्ञानिक जाति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें