ठाकुर ने सरकार से पूछा कि पुलिस की तरफ से किसने पत्थर बरसाए, यह जांच की जाए। उनका कहना है कि पुलिस पर पत्थर बरसाने के मामले की भी युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।
मीडिया से बातचीत में मनीष ने स्वीकारा कि विधानसभा का घिराव करते समय कार्यकर्ताओं ने झंडों पर लगे डंडे फेंके हैं। ये डंडे इतने बड़े नहीं थे कि कोई इससे बुरी तरह से जख्मी हो जाए।
उनका कहना है कि पहले दूसरी ओर से पत्थर बरसाए गए। ये पत्थर बरसाने वाले कौन थे? इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही जिन अफसरों के आदेश पर लाठीचार्ज किया गया, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।