फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एचआरटीसी पीसमील वर्करों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से वर्कशॉप में काम ठप

Tue, 30 Nov 2021 12:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

एचआरटीसी में तैनात करीब एक हजार पीसमील वर्करों को अनिश्चितकालीन टूल डाउन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है।  हड़ताल के साथ ही वर्कशॉप में कामकाज ठप हो गया है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी पीसमील वर्कर हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) में तैनात करीब एक हजार पीसमील वर्करों को अनिश्चितकालीन टूल डाउन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने शिमला समेत प्रदेश भर में स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में गेट बंद कर प्रदर्शन और नारेबाजी की।  हड़ताल के साथ ही वर्कशॉप में कामकाज ठप हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने उन्हें नियमित करने के लिए परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वयक समिति के साथ हुई बैठक में आश्वस्त किया था। कहा गया था कि इस संबंध में 25 नवंबर तक नीति बना दी जाएगी, लेकिन सरकार 28 नवंबर तक नीति नहीं बना सकी।

विज्ञापन


इसके बाद अब कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन टूल डाउन हड़ताल शुरू की है। हिमाचल परिवहन निगम पीसमील कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खेम चंद ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि कर्मचारी अपने हक के लिए हड़ताल पर गए हैं। 16 से 24 अगस्त के बीच भी कर्मचारी हड़ताल पर थे और उस समय परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया था कि वह नीति बनाकर कर्मचारियों के नियमित होने का रास्ता साफ करेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को एचआरटीसी की जेसीसी में भी निगम के एमडी ने आश्वासन दिया। उसके बाद से अब तक इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। खेम चंद ने कहा कि जब तक सरकार लिखित आदेश जारी नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें