फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला में सुबह धूप, दोपहर बाद भारी बारिश, 21 अगस्त तक येलो अलर्ट

Sun, 18 Aug 2024 06:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 23 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि मानसून सीजन में अभी भी 22 फीसदी की कमी चल रही है। 
विज्ञापन
शिमला में शनिवार को हुई बारिश के दौरान छाता लिए घूमते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 19 से 21 अगस्त के बीच भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक इस दौरान मैदानी इलाकों, निचले पहाड़ी और मध्य पहाड़ी जिलों में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उधर, रविवार सुबह शिमला में धूप खिली रही। दोपहर दो बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रविवार को जिला शिमला के खदराला में 26.6 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे अधिक बारिश वाला स्थान रहा, जबकि कांगड़ा जिला के घमरूर में 24.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कसौली, शिमला, कुफरी, नाहन, नारकंडा, बंगाणा, मंडी, धर्मपुर, पच्छाद, शिमला, बजौरा, नगरोटा सूरियां, जोगिंद्रनगर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर और बरठीं शामिल हैं। कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन धौलाकुआं में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा।



विज्ञापन

स्टेशन   रविवार को वर्षा (मिमी)
खदराला  26.6
घमरूर  24.0
कसौली 12.0
भराड़ी 11.2
शिमला  10.2
नाहन 9.2
नारकंडा  6.5
बंगाणा 5.8
मंडी 4.0
धर्मपुर 2.2
पच्छाद 2.0
शिमला 2.0
बजौरा   1.5
नगरोटा सूरियां   1.4
जोगिंद्रनगर 1.0
चंबा 0.5
धर्मशाला  0.5
कुफरी 0.5
हमीरपुर  0.5
बरठीं 0.2
विज्ञापन

मौसम विभाग की लोगों को सलाह
  1. अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की भीड़ की जांच करें।
  2. इस संबंध में जारी किए गए किसी भी यातायात सलाह का पालन करें।
  3. उन क्षेत्रों में जाने से बचें जहां अक्सर जलभराव की समस्या होती है।
  4. असुरक्षित ढांचे में रहने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें