कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.2, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 8.9, कल्पा 5.0, धर्मशाला 15.5, ऊना 12.2, नाहन 17.1, केलांग 4.4, पालमपुर 12.4, सोलन 10.0, मनाली 7.6, कांगड़ा 13.7, मंडी 12.6, बिलासपुर 15.2, हमीरपुर 14.1, चंबा 13.3, डलहाैजी 13.6, कुफरी 11.6, कुकुमसेरी 1.6, रिकांगपिओ 8.5, समदो 5.8, कसाैली 16.6, पांवटा साहिब 21.0, देहरा गोपीपुर 17.0, ताबो -1.7, मशोबरा 13.1 व नेरी में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पोस्ट मानसून सीजन में 97 फीसदी कम बारिश
वहीं, प्रदेश में 1 से 30 अक्तूबर तक पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सोलन व सिरमाैर जिले में बूंद तक नहीं बरसी। इन जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 83, शिमला 99 व ऊना में 54 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।