फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार

Tue, 27 Feb 2024 06:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ रोहतांग/कुल्लू/किन्नौर

सार

राज्य के किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति व चंबा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। 
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। राज्य के किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति व चंबा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। जिला कुल्लू और लाहौल के कई इलाकों में जनजीवन अभी पटरी पर नहीं लौटा कि मौसम में फिर करवट ली है। सोमवार रात से जिला कुल्लू के ऊंचे इलाकों और लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। रोहतांग दर्रा में 25 सेंटीमीटर, रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल में 12, नॉर्थ पोर्टल में 8, सिस्सू और केलांग में पांच-पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन


प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी, ऊना में अंधड़ और शिमला में सुबह से बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। रामपुर उपमंडल के 12/20 और 15/20 क्षेत्र की ऊंचीं चोटियों के अलावा सुंगरी, काशापाट, मुराल डंडा सहित अन्य ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। हालांकि, किन्नौर जिले में दोपहर बाद मौसम साफ हो गया, जबकि रामपुर में घने बादल छाए रहे। मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद फिर समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। कुल्लू, लाहौल और किन्नौर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां और बढ़ेंगीं।  जिला प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को मौसम को देखते हुए यात्रा करने की सलाह दी है। इसके अलावा लाहौल घाटी में हिमस्खलन की भी आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन

तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 28 फरवरी को भी उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। 29 फरवरी से राज्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से 1 से 3 मार्च तक राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी, अंधड़ चलने व बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 1 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 2 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बहुत भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।  4 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है। 
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.5, सुंदरनगर 9.1, भुंतर 8.2, कल्पा -0.8, धर्मशाला 7.4, ऊना 9.6, नाहन 9.1, पालमपुर 7.5, सोलन 5.2, मनाली 4.9, कांगड़ा 9.5, मंडी 9.1, बिलासपुर 10.9, चंबा 8.5, डलहौजी 5.0, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुफरी -0.1, कुकुमसेरी -8.2, नारकंडा -1.5, भरमौर 4.7 , रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 7.0, धौलाकुआं 10.9, बरठीं 10.0, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें