फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather update: हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में बारिश की संभावना, तीन साल बाद शिमला में सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

Tue, 07 Jun 2022 07:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मैदानी जिलों में गर्म हवाएं चलने से लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों में भी दिन के समय सन्नाटा हो गया है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तीन साल बाद मंगलवार सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। वर्ष 2019 में शिमला में सबसे अधिक तापमान 30.5 डिग्री दर्ज हुआ था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना है। गुरुवार से 11 जून तक मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश के आसार हैं। मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों के कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन के समय मैदानी जिलों में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


बाजारों में भी दिन के समय सन्नाटा पसरा हुआ है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे हैं। शिमला का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। मनाली का पारा 30 डिग्री पार हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में नौ जून से बारिश होने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 11 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 20.8, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 17.2, कल्पा 10.6, धर्मशाला 22.2, ऊना 23.0, नाहन 27.3, केलांग 9.0, पालमपुर 22.5, सोलन 16.9, मनाली 15.2, कांगड़ा 22.7, मंडी 19.6, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 19.8, चंबा 20.8, डलहौजी 20.2, कुफरी 18.2, नारकंडा 14.7, कोटखाई 12.9, रिकांगपिओ 15.1, धौलाकुआं 12.8, जुब्बड़हट्टी और पांवटा साहिब में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शिमला में अधिकतम तापमान 29.4, सुंदरनगर 38.7, भुंतर 37.0, कल्पा 24.8, धर्मशाला 37.7, नाहन 38.9, केलांग 21.9, पालमपुर 34.3, सोलन 35.5, मनाली 30.2, कांगड़ा 40.0, मंडी 39.3, बिलासपुर 41.5, हमीरपुर 40.5, चंबा 39.0, डलहौजी 27.6, कुफरी 23.5, जुब्बड़हट्टी, धौलाकुआं 40.3 और बरठीं में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें