फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: दारचा में गिरा हिमखंड, रोहतांग में हल्की बर्फबारी

Sun, 20 Feb 2022 10:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में सोमवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में सोमवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
दारचा में गिरे हिमखंड को हटाती बीआरओ की मशीनरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग सहित ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार रात को बर्फबारी हुई। इससे मनाली से आगे अटल टनल व लाहौल के भीतर मुख्य सड़क पर फिसलन का खतरा बढ़ने लगा है। रोहतांग दर्रा में 10 सेंमी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। 

विज्ञापन


वहीं रविवार को मनाली-लेह मार्ग पर स्थित जिला मुख्यालय केलांग और दारचा के बीच एक हिमखंड सड़क पर आ गिरा, जिससे दारचा सहिम आसपास के कुछ गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय केलांग से कट गया। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि हिमखंड को हटाकर सड़क को खोल दिया है। 

प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में सोमवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इन जिलों में 22 फरवरी से मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


22 और 23 फरवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान 2.8, धर्मशाला का 7.0, केलांग का -8.0 और ऊना का 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें