फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Wed, 18 Aug 2021 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 24 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में गुरुवार से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों के लिए 21 अगस्त तक अलर्ट जारी हुई है। प्रदेश में 24 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश भर में धूप खिली। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। बुधवार को प्रदेश में किसी भी जगह बारिश दर्ज नहीं हुई। बुधवार को ऊना में 36.4, बिलासपुर में 35.0, मंडी में 34.1, हमीरपुर में 33.8, भुंतर में 33.7, सुंदरनगर में 33.6, चंबा में 32.9, कांगड़ा में 32.3, नाहन में 30.6, धर्मशाला में 28.4, मनाली में 27.0, शिमला-कल्पा में 25.4, केलांग में 24.4 और डलहौजी में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें