फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में एक सप्ताह में 75 फीसदी कम बरसे बादल, 21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 19 Aug 2021 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को जारी बुलेटिन में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। गुरुवार सुबह जारी हुए बुलेटिन में येलो अलर्ट 21 से 23 अगस्त तक के लिए बताया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। शनिवार से प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 से 23 अगस्त तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश भर में 25 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को जारी बुलेटिन में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। गुरुवार सुबह जारी हुए बुलेटिन में येलो अलर्ट 21 से 23 अगस्त तक के लिए बताया गया है। 
  
उधर, प्रदेश में 13 से 19 अगस्त के दौरान 75 फीसदी कम बादल बरसे। इस एक सप्ताह के दौरान 15.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई जबकि इस अवधि में 62.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 22 फीसदी कम बादल बरसे हैं। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला जिला में सामान्य से अधिक बारिश हुई है जबकि अन्य जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें