फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Rainfall: जनवरी में 123 सालों में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज, मौसम विभाग के आंकड़ों में खुलासा

Tue, 06 Feb 2024 01:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2024 में माइनस 92 फीसदी बारिश दर्ज हुई। यह 123 साल में तीसरी सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
हिमाचल में जनवरी में सबसे कम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष जनवरी में बहुत कम बारिश दर्ज की गई। जोकि  1901 के बाद से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार तीसरी सबसे कम बारिश है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। जनवरी 2024 के दौरान राज्य में कई दिनों तक सूखा रहा। विभाग के अनुसार  वर्ष 1966 में जनवरी महीने में 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि 2007 में 1.3 और जनवरी 2024 में 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इस तरह इस जनवरी में माइनस 92 फीसदी बारिश हुई। यह 123 साल में तीसरी सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन

वहीं, वर्ष 2020 के बाद यह अब तक की सबसे कम बारिश थी।

हिमाचल प्रदेश में 1 से 31 जनवरी 2024 तक माइनस 92 फीसदी की भारी कमी के साथ 6.8 मिलीमीटर ही बारिश दर्ज हुई। जबकि इस अवधि में  85.3 मिलीमीटर को सामान्य बारिश माना गया।  जिला चंबा में सबसे अधिक 13.8 मिमी वर्षा हुई। इस दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन, ऊना, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश की भारी कमी दर्ज की गई है।  सिरमौर में बारिश हुई ही नहीं। हालांकि,  31 जनवरी को तीसा में 31.0, चंबा 25.2, मनाली 12.0, टिंडर 18.1 और जुब्बल में 11.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 

जनवरी में किस वर्ष कितनी बारिश(2010-24 तक)
वर्ष          बारिश(मिलीमीटर में)
2010      17.3
2011      35.1
2012      121.9
2013      75.6
2014      66
20215     68
2016      19
2017      158
2018      9
2019      87
2020     123
2021      38
2022     173
2023      87.3
2024       6.8


 

विज्ञापन

12 फरवरी तक मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 12 फरवरी तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में न्यूनतम तापमान 0.8, कल्पा -5.4, धर्मशाला 3.2, ऊना 3.5, नाहन 6.1, पालमपुर 1.0, सोलन 1.6, मनाली 0.9, कांगड़ा 3.5, मंडी 4.1, बिलासपुर 6.9, हमीरपुर 3.3, चंबा 3.0, कुफरी -1.7, कुकुमसेरी -8.6, नारकंडा -3.4, भरमौर -2.2, रिकांगपिओ -1.5, सेउबाग 2.5, समदो -8.2 और सराहन में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें