बुधवार को राजधानी शिमला, धर्मशाला, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दिन भर धूप खिली रही। अन्य जगहों में सुबह दस बजे के बाद या दोपहर को मौसम साफ हुआ। सोलंगनाला से लेकर अटल टनल व कोकसर में बर्फ देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। बारिश नहीं होने से पहाड़ी भागों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य के सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 जनवरी तक माैसाम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 12.6, धर्मशाला-सोलन में 18.0, ऊना में 16.6, नाहन में 16.9, मनाली में 11.0, कांगड़ा में 19.6, मंडी में 20.4 और हमीरपुर में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।