फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर हिमपात, कई क्षेत्रों में बारिश-ओलावृष्टि, बिजली गिरने से एक की मौत

Mon, 08 Apr 2019 08:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल महीने में रोहतांग, कुल्लू-लाहौल, सिरमौर और किन्नौर की चोटियों पर हिमपात और शिमला समेत कई इलाकों में बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि हुई है। इससे खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है। आम, प्लम और फलदार पौधों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


दो दिन से जारी ओलावृष्टि से सेब के फूल झड़ गए हैं। उधर, सोमवार को सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के चियोग गांव में बिजली गिरने से विक्रम ठाकुर (40) की मौके पर ही मौत हो गई। मौसम खराब होने से वह पशुशाला के एक कमरे में बैठा था।

सिरमौर के चूड़धार में बर्फबारी से कई श्रद्धालु पांच घंटे तक रास्ते में फंसे रहे। उधर, मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में गर्ज के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। 14 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान गिरने से ठंड बढ़ी

प्रदेश में बिगड़े मौसम के मिजाज से सोमवार सुबह आठ बजे राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में अंधेरा छा गया। वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। सुबह नौ से दस बजे के बीच तेज बारिश हुई। कई क्षेत्रों में अंधड़ चला। दोपहर 12 बजे के बाद धूप खिल गई। हालांकि, अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर ठंडक बढ़ गई है। 

कुल्लू-मनाली एनएच पर बारिश और भूस्खलन से सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा और आम लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशान होना पड़ा। रेणुका-सतौन सड़क पर भारी मलबा गिरने से सोमवार को वाहनों की आवाजाही ठप रही। रविवार रात मलबे में एक ट्रक फंस गया। इससे वाहन चालक परेशान रहे। 

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.7, सुंदरनगर में 26.7, भुंतर में 21.8, धर्मशाला में 21.2, ऊना में 32.4, नाहन में 26.3, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 30.0, बिलासपुर में 28.9, हमीरपुर में 28.6, चंबा में 27.7, कल्पा में 13.1, डलहौजी में 15.3 और केलांग में 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 12.6, सुंदरनगर में 15.7, धर्मशाला में 13.2, ऊना में 16.5, नाहन में 16.2, सोलन में 13.5, कांगड़ा में 18.0, मंडी में 15.2, बिलासपुर में 17.0, हमीरपुर में 16.7, डलहौजी में 8.8, मनाली में 8.4, कल्पा में 6.0 और केलांग में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें