फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ के अवतार: राठौर

Mon, 08 Apr 2019 07:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि राफेल रक्षा सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से करवाई जाए। भाजपा सरकार हमेशा बागवान विरोधी रही है। प्रदेश में विश्व बैंक के 1134 करोड़ रुपये के बागवानी विकास प्रोजेक्ट को रोकने का किया प्रयास गया।

विज्ञापन


विश्व बैंक से प्रोजेक्ट लाने वाले अफसर की प्रशंसा की जानी चाहिए थी लेकिन उन्हें पद से हटा दिया है। सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। स्कूलों, अस्पतालों में स्टाफ नहीं है और सड़कों की हालत खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ के अवतार हैं।   

प्रदेश में भाजपा जब भी सत्ता में आई, प्रदेश के बागवानों का अहित किया गया। शांता कुमार सरकार के सत्ता पर आते ही बागवानों पर गोलियां बरसाई गई और तीन बागवानों को जान से हाथ धोना पड़ा। इसके बाद प्रेम कुमार धूमल सरकार ने सत्ता संभाली तो भी बागवानों का अहित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र में हाेगी कांग्रेस की आम सभा

फाइल फोटो
उस दौरान सेब उत्पादक क्षेत्र से संबंधित बागवानी मंत्री बनाया गया और गुम्मा कार्टन फैक्ट्री की मशीनों को कौड़ियों के भाव बेचा गया। परवाणू जूस संयंत्र को अपग्रेड करने के लिए पूर्व केंद्र सरकार ने 10 करोड़ दिया था लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई काम नही हुआ। प्रदेश के गरीब बागवानों के पैसे लेकर आढ़ती भाग रहे हैं। 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मंगलवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की आम सभा होगी। इसके बाद 12 अप्रैल को शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक होगी। हमीरपुर में 14 और 15 को धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र की बैठक होगी। शिमला की बैठक में प्रभारी रजनी पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें