फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कई स्थानों पर कल भी बारिश के आसार, मैदानी जिलों में साफ रहेगा मौसम

Wed, 06 May 2020 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

येलो अलर्ट के बीच बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 11 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। कुल्लू में दिन के समय हल्की बारिश हुई। बुधवार को धूप खिलने के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, बिलासपुर में 32.5, हमीरपुर में 32.5, कांगड़ा में 31.5, सुंदरनगर में 29.6, नाहन में 29.2, सोलन में 27.0, चंबा में 25.7, धर्मशाला में 23.8, शिमला में 21.3, कल्पा में 17.8 और केलांग में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.3, कल्पा में 4.3 और शिमला में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें