फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, उठाई ये मांग

Wed, 06 May 2020 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि राज्य के उन क्षेत्रों में सेना कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर खोले जाएं, जहां सैनिकों और पूर्व सैनिकों की सुविधा को कैंटीन की व्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिक हैं। इनकी राज्य में सेना कैंटीन, एक्सटेंशन काउंटर स्थापित करने की मांग लंबित है। कहा कि पहाड़ी राज्य और कठिन भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण प्रदेश में पूर्व सैनिकों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।

विज्ञापन


कैंटीन सुविधा के लाभ उठाने को 60 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है। सेना कैंटीन, एक्सटेंशन काउंटर खोलने के लिए पूर्व सैनिक सरकार से मांग कर रहे हैं। सरकार ने पूर्व सैनिकों की इस मांग की पैरवी करते हुए कहा, पूर्व सैनिकों की यह लंबित मांग जायज है, जिसे पूरा किया जाना चाहिए। जयराम ने कहा कि सरकार सेना कैंटीन, एक्सटेंशन काउंटर खोलने के संबंध में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से आवश्यक अनुमति देने पर इसके लिए आवश्यक अधोसंरचना प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें