फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पांच जिलों में भूस्खलन, बाढ़ की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Mon, 29 Jul 2024 08:35 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई और एक अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार शाम तक हिमाचल में 117 सड़कें और 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।
विज्ञापन
शिमला रिज मैदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। 31 जुलाई और एक अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान प्रदेश के पांच जिलों कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला, किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी हुई है। सोमवार शाम तक हिमाचल में 117 सड़कें और 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। धर्मशाला, कांगड़ा और हमीरपुर में भी हल्की बारिश ही हुई। रविवार रात धर्मशाला, देहरा, सोलन, नाहन और शिमला में बादल झमाझम बरसे। प्रदेश में चार अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


सोमवार शाम तक प्रदेश में 117 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। शिमला जोन में रामपुर में 37, शिमला में 20, सोलन-नाहन और रोहड़ू में एक-एक सड़क बंद रही। मंडी जोन में मंडी में 20, कुल्लू और जोगिंद्रनगर में 7-7, हमीरपुर जोन के तहत धर्मपुर में 8, कांगड़ा जोन में डलहौजी में 9, नूरपुर में 3 और पालमपुर में 1 सड़क बंद रही। इसके अलावा प्रदेश में 215 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं। जिला चंबा में 108, मंडी में 80, शिमला में 22 और लाहौल-स्पीति में 5 ट्रांसफार्मर ठप रहने से कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही।

रविवार रात को जुब्बड़हट्टी में 63, धौलाकुआं में 51, धर्मशाला में 48, देहरा गोपीपुर में 47, पांवटा साहिब में 43, सोलन में 42, नाहन में 40, नारकंडा में 28, कसौली में 27, शिमला-चंबा में 23, कांगड़ा में 14, बिलासपुर-मनाली में 13 और मंडी में 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, कल्पा में 15.5, धर्मशाला में 20.5, ऊना में 24.0, नाहन-मंडी में 25.1, सोलन में 20.6, मनाली में 19.6, कांगड़ा में 22.4, बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर में 26.7 और चंबा में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
बिलासपुर 36.0
ऊना 33.6
मंडी 33.3
चंबा 32.8
हमीरपुर 32.6
सोलन 32.0
कांगड़ा 30.0
नाहन 30.0
मनाली 28.2
धर्मशाला 27.0
शिमला 25.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें