फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में 22 जनवरी की रात से करवट बदल सकता है माैसम, चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 21 Jan 2026 03:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल में माैसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माैसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 22 जनवरी की रात से व्यापक बारिश होने की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में चार दिन बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। उधर, राज्य में शीतलहर का असर लगातार जारी है। 20 स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। बरठीं, हमीरपुर, मंडी, ऊना व कांगड़ा में शीतलहर चली। आज शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4, भुंतर 1.2, कल्पा -2.2, धर्मशाला 5.8, ऊना 3.0, नाहन 6.3, पालमपुर 2.0, सोलन 1.7, मनाली 1.2, कांगड़ा 3.8, मंडी 2.9, बिलासपुर 4.5, हमीरपुर 1.9, जुब्बड़हट्टी 6.0, कुफरी 2.8, कुकुमसेरी -6.8, नारकंडा 1.0, रिकांगपिओ 0.3, सेऊबाग 0.0, बरठीं 1.3, चाैपाल 3.2, कसाैली 6.3, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 7.6, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -6.7 व नेरी में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 6-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
 
विज्ञापन

कब-कब होगी बारिश व बर्फबारी, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो जगह पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 21 और 25 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जबकि 22, 26 और 27 जनवरी को राज्य में कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी को राज्य में ज्यादातर जगहों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इस दाैरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 23 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति के लिए भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि सोलन, सिरमाैर व मंडी के लिए बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शिमला व किन्नाैर जिले के लिए येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें