फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: भूस्खलन से राज्य में 291 सड़कें बाधित, कई भागों में सात दिन भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 31 Jul 2025 11:21 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 राज्य में गुरुवार शाम तक एक नेशनल हाईवे सहित 291 सड़कें बाधित रहीं।416 बिजली ट्रांसफार्मर व 219 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
सड़क बंद हुई तो युवक ने कंधे पर उठाकर दूसरी तरफ पहुंचाई बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी है। बरसात में जगह-जगह भूस्खलन व अचानक बाढ़ की घटनाओं से जनजीवन पर असर पड़ा है।  राज्य में गुरुवार शाम तक एक नेशनल हाईवे सहित 291 सड़कें बाधित रहीं।416 बिजली ट्रांसफार्मर व 219 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।  आपदाग्रस्त मंडी जिले में अभी भी सबसे अधिक 171 सड़कें ठप हैं। कुल्लू जिले में 174  और चंबा में 132 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं। कांगड़ा जिले के धर्मशाला व नूरपुर उपमंडल में 134 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हिमाचल: नियमों की अवहेलना पर गाज, केसीसी बैंक में सहायक प्रबंधक को डिमोट कर बनाया क्लर्क

इतने दिन बरसेंगे बादल
बीती रात धर्मशाला में 54.4, मुरारी देवी 52.4, कोठी 49.1, गोहर 40.0, सराहन 34.0, सुंदरनगर 30.7, नयना देवी 28.6, पंडोह 26.0, बग्गी 25.8, स्लापड़ 24.1, जोत 17.2, बीबीएमबी 16.4, भरमौर 16.0 व रोहड़ू में 15.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 6 अगस्त तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कुछ स्थानों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी आज माैसम खराब बना हुआ है।

भूस्खलन से सड़क बंद हुई तो युवक ने कंधे पर उठाकर दूसरी तरफ पहुंचाई बाइक
 चुराह उपमंडल नकरोड़-चांजू मार्ग नरेड़ नाला के समीप भूस्खलन होने के कारण बाधित हो गया है। चांजू से नकरोड़ की ओर आ रहा बाइक सवार भी वही फंस गया। काफी देर इंतजार करने के बाद बाइक सवार ने बाहुबली की तरह बाइक को कंधों पर उठाकर चट्टानों के बीच से रास्ता पार कर दूसरी तरफ पहुंचाया कुछ देर आराम करने के बाद बाइक स्टार्ट कर सवार अपने गंतव्य को रवाना हो गया।

 सलूणी के टिक्कर गांव में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त
भारी बारिश के कारण चंबा जिले की सलूणी तहसील की ग्राम पंचायत करवाल के गांव टिक्कर की शिवो देवी का नया बनाया घर भूस्खलन से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार परिवार बहुत गरीब है और यह मकान भी सरकार की तरफ से मिला था जो खत्म हो गया। महिला की आंखों के सामने नया मकान जमींदोज हो गया। 

 

मानसून में अब तक 1,766 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 31 जुलाई तक 173 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 281 लोग घायल हुए हैं। 36 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 78 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है।  बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1,766 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,313 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,410 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,62,619.89 लाख रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन

एक-दूसरे का हाथ पकड़कर महिलाओं ने पार किया उफनता नाला
 कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में टीपूधार-थानचेड़-चनौन सड़क पर लोग नाले को जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं। बारिश के बाद यह नाला उफान पर है। गुरुवार को दूध लेकर आई महिलाओं को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नाला पार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें