आठ जिलों में कल बारिश-अंधड़ के आसार
आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, साेलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में शुक्रवार से बारिश और अंधड़ के आसार हैं। 18 और 19 मई के लिए येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। इन क्षेत्रों में 21 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 41.0
बिलासपुर 40.2
मंडी 36.6
कांगड़ा 36.7
चंबा 36.7
हमीरपुर 35.3
नाहन 35.0
सोलन 33.5
धर्मशाला 32.9
शिमला 27.5
मनाली 26.9