फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम, कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें पूर्वानुमान

Wed, 29 Jan 2025 05:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। विभाग के अनुसार 29-30 जनवरी और 2 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 31 जनवरी ,1 और 3 फरवरी को  हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। निचले पहाड़ी-मैदानी भागों में बारिश होगी। 4 फरवरी को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

तापमान में गिरावट की संभावना
उधर, अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। फिर अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आज राजधानी शिमला में आज बादल छाए हुए हैं। 

कहां कितना न्यूनत तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.6, सुंदरनगर 3.6, भुंतर 4.0, कल्पा 1.5, धर्मशाला 5.2, ऊना 2.2, नाहन 8.1, केलांग 0.9, पालमपुर 4.0, मनाली 5.2, कांगड़ा 7.0, मंडी 4.9, बिलासपुर 3.6, हमीरपुर 4.0, चंबा 5.8, डलहाैजी 6.3, जुब्बड़हट्टी 4.9, कुफरी 5.9, कुकुमसेरी -1.9, भरमाैर 5.1, रिकांगपिओ 4.3, सेऊबाग 1.8, धाैलाकुआं 7.1, बरठीं 2.8, कसाैली 6.4, सराहन 7.4, पांवटा साहिब 8.0, ताबो -2.2 व बजाैरा में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

जनवरी में सामान्य से 81 फीसदी कम बरसे बादल
हिमाचल में 1 से 29 जनवरी तक सामान्य से 81 फीसदी कम बारिश हुई। इस अवधि में 79.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन जनवरी में अभी तक 14.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 94, चंबा में 84, हमीरपुर 93, कांगड़ा 93, किन्नौर 92, कुल्लू 75, लाहौल-स्पीति 72, मंडी 84, शिमला 80, सिरमौर 79, सोलन 92 और ऊना में 95 फीसदी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें