कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, सुंदरनगर 20.9, भुंतर 20.0, कल्पा 11.6, धर्मशाला 17.0, ऊना 20.5, नाहन 22.8, केलांग 9.9, पालमपुर 16.5, सोलन 18.4, मनाली 15.1, कांगड़ा 19.3, मंडी 21.4, बिलासपुर 23.4, चंबा 20.4, डलहौजी 13.4, धौलाकुआं 23.7, बरठीं 22.7, समदो 14.7, कसौली 17.4, पांवटा साहिब 24.0, देहरा गोपीपुर 24.0, मशोबरा 15.4, नेरी 22.4 व सैंज में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सितंबर महीने में अभी तक सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश
सितंबर महीने में अभी तक सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। शिमला को छोड़कर अन्य सभी जिलों में सामान्य के कम बारिश दर्ज की गई है। शिमला में 5 सितंबर तक सामान्य से 12 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। चंबा जिले में 33, हमीरपुर 30, किन्नौर 40, कुल्लू 21, लाहौल-स्पीति 73, मंडी 6, सिरमौर 7, सोलन 27 व ऊना में सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश हुई है।