फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने के आसार, पांगी में ताजा बर्फबारी

Sat, 20 Apr 2024 05:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं चोटियों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
पांगी क्षेत्र में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। शनिवार को पांगी सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 26 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। आज भी कई भागों में बारिश की संभावना है। अंधड़ चनने का भी येलो अलर्ट है। शिमला में भी धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 

विज्ञापन

100 सड़कें अभी भी बाधित
शनिवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में बर्फबारी व भूस्खलन से तीन नेशनल हाईवे व 104 सड़कें यातायात के लिए प्रभावित थीं। वहीं, राज्य में 141 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। सबसे ज्यादा 99 सड़कें लाहौल-स्पीति जिले में प्रभावित हैं। 
 

 जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में, दुश्वारियां बढ़ीं
जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में 2.54 सेंटीमीटर से लेकर ऊपरी चोटियों में 10.16 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पूरा पांगी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। ताजा बर्फबारी के चलते मवेशियों के लिए चारे का संकट भी पैदा हो सकता है। ऐसे में पांगी में मवेशी चारे की तलाश में यहां-वहां भटकते नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। इससे लोग एक बार फिर से बर्फ की कैद में आ गए हैं।

पांगीवासियों के अनुसार क्षेत्र में अप्रैल माह में कई वर्षों के बाद इस प्रकार की बर्फबारी देखने को मिली है। बता दें कि पांगी क्षेत्र में मौसम का बिगड़ते मिजाज अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने लगी हैं। किलाड़ मुख्यालय में 2.54 सेंटीमीटर तो ऊपरी चोटियों चस्क भुटोरी, सुराल भुटोरी, हुड़ान भुटोरी, करयूनी-सैरी, हिलुटवान में 10.16 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4, सुंदरनगर 14.1, भुंतर 11.6, कल्पा 3.5, धर्मशाला 14.2, ऊना 14.8, नाहन 17.3, केलांग -0.5, पालमपुर 13.0, सोलन 11.6, मनाली 4.1, कांगड़ा 15.2, मंडी 15.1, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 17.1, चंबा 12.7, डलहौजी 7.2, जुब्बड़हट्टी 12.0, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी -0.3, नारकंडा 3.5, भरमौर 6.9, रिकांगपिओ 6.5, सेऊबाग 10.4, धौलाकुआं 19.3, बरठीं 19.7, कसौली 12.0, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 5.5 और देहरा गोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें