फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को झटका: भाजपा में शामिल हुए तेजिंदर सिंह बिट्टू, प्रियंका गांधी के थे करीबी

Sat, 20 Apr 2024 12:25 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

लोकसभा चुनाव के बीच हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी के करीबी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वह केंद्रीय रेल मंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में हुए शामिल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को इससे बड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन

  कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा के दफ्तर पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल भी मजूद हैं। तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए  हैं।  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी विनोद तवड़े की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें