रोहतांग सहित और ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। कुल्लू घाटी के निचले इलाकों में बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। पहाड़ों पर छह दिन से लगातार बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में भी लगातार बारिश हो रही है। इससे प्रदेश मौसम सुहावना बना हुआ है। कुल्लू में जून के महीने में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। वहीं, भूस्खलन और चट्टानें गिरने से भरमौर-पठानकोट हाईवे बंद हो गया था। यह हाईवे 16 घंटे बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हो पाया।