फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: प्रदेश में चार और पांच नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार, सिर्फ ऊना का पारा 30 डिग्री पार

Thu, 30 Oct 2025 02:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदला सकता है। कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में करवट बदल सकता है माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में चार और पांच नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। वीरवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। सिर्फ ऊना का पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ, अन्य क्षेत्रों में तापमान इससे कम ही रहा। सुबह के समय सुंदरनगर में मध्यम, जबकि मंडी और बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में नाै स्थानों पर बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। ताबो और कुकुमसेरी में पारा माइनस में दर्ज किया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sanjauli Mosque Case: संजौली मस्जिद का पूरा ढांचा गिरेगा, निचली दो मंजिलें भी अवैध, जिला अदालत का फैसला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 4 और 5 नवंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। जबकि अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 1.9, कुकुमसेरी में माइनस 0.9, शिमला में 12.0, कल्पा में 4.0, धर्मशाला में 17.0, ऊना में 14.6, नाहन में 14.8, केलांग में 0.1, सोलन में 11.0, मनाली में 5.7, कांगड़ा में 12.5, मंडी में 13.0, बिलासपुर में 15.4, हमीरपुर में 12.3, कुफरी में 9.9, नारकंडा में 7.9, भरमाैर में 9.0 और रिकांगपिओ में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.8, बिलासपुर में 29.5, हमीरपुर में 29.9, कांगड़ा में 29.2, धर्मशाला में 28.0, सोलन में 27.0, नाहन में 27.2, मंडी में 23.0, शिमला में 22.6 और मनाली में 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

अक्तूबर में सामान्य से 174 फीसदी अधिक बरसे बादल
एक से 30 अक्तूबर तक प्रदेश में सामान्य से 174 फीसदी अधिक बादल बरसे। इस अवधि में 25 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष 68.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें