फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हर्ष महाजन बोले- स्वास्थ्य सुविधाओं के के लिए 1422 करोड़ की परियोजना को मिली केंद्र से मिली मंजूरी

Thu, 30 Oct 2025 01:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी की सहायता से प्रदेश में स्वास्थ्य संरचना को सुदृढ़ करने के लिए 1422 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सांसद हर्ष महाजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी की सहायता से प्रदेश में स्वास्थ्य संरचना को सुदृढ़ करने के लिए 1422 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। इसमें 1138 करोड़ बाह्य सहायता और 284 करोड़ राज्यांश के रूप में शामिल हैं। इससे राज्य के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर, नाहन, मंडी, टांडा, चंबा और आईजीएमसी शिमला को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए 650 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें से 300 करोड़ हमीरपुर कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए निर्धारित हैं।

विज्ञापन


महाजन ने बताया कि हमीरपुर, टांडा, शिमला और नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालयों में 3 टेस्ला एमआरआई मशीनों की स्थापना की जाएगी। मंडी और चंबा में हाई एनर्जी लिनैक मशीनों की स्थापना होगी। रोबोटिक सर्जरी उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। 67 मॉडल स्वास्थ्य संस्थानों का विकास होगा। महाजन ने प्रदेश के लिए इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर में घोषणा करते हुए कहा कि यह बजट राज्य सरकार की ओर से आवंटित किया गया है, जबकि यह संपूर्ण परियोजना केंद्र सरकार की ओर से जेआईसीए की सहायता से स्वीकृत एवं वित्तपोषित है।

विज्ञापन

परियोजना के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं
  1.  हमीरपुर, टांडा, शिमला और नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालयों में तीन टेस्ला एमआरआई मशीनों की स्थापना।
  2. मंडी और चंबा में हाई एनर्जी लिनैक मशीनों की स्थापना।
  3. रोबोटिक सर्जरी उपकरणों की व्यवस्था।
  4. 67 मॉडल स्वास्थ्य संस्थानों का विकास।
  5. पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें