हिमाचल के अधिकांश जिलों में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहे जबकि राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। 28 से 31 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक पालमपुर में 68, धौलाकुआं में 44, नयनादेवी में 42, धर्मशाला में 35, डलहौजी-बैजनाथ में 25, शिमला में 24, चंबा में 22, नाहन-कसौली में 18, बिलासपुर में 15, ऊना में 10 और हमीरपुर में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर में 25.5, भुंतर में 22.6, कल्पा में 16.3, धर्मशाला में 20.9, ऊना में 21.8, नाहन में 24.4, केलांग में 15.0, सोलन में 22.4, मनाली में 19.6, कांगड़ा में 23.8, मंडी में 24.4, बिलासपुर में 24.7, हमीरपुर में 24.8 और चंबा में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।