फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ठिठुरन बढ़ी, 19 स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम, जानें 16 नवंबर तक कैसा रहेगा माैसम

Mon, 10 Nov 2025 11:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में माैसम शुष्क बना हुआ है लेकिन ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में बर्फ से ढ़की वादियो का नजारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में माैसम शुष्क बना हुआ है लेकिन ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में बीती राज सीजन की सबसे ठंडी रात रही। राज्य के 19 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। जबकि तीन स्थानों पर यह माइनस व एक जगह शून्य में दर्ज किया गया है। सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी का न्यूनतम पारा शिमला से कम दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: हिमाचल में पहली बार रोबोटिक तकनीक से मलाशय के कैंसर का सफल ऑपरेशन

जानें माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 16 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं सुंदरनगर में व  बिलासपुर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला में सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 10 से 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8, सुंदरनगर 7.7, भुंतर 5.0, कल्पा 0.4, ऊना 9.0, नाहन 10.6, केलांग -2.5, पालमपुर 7.0, सोलन 5.8, मनाली 3.1, कांगड़ा 7.6, मंडी 8.7, बिलासपुर 10.8,हमीरपुर 7.4, कुफरी 6.9, कुकुमसेरी -3.0, नारकंडा 5.1, भरमाैर 6.2, रिकांगपिओ 3.8, सेऊबाग 4.6, बरठीं 8.9, कसाैली 11.7, सराहन 9.0, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -5.3 व बजाैरा में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कुल्लू में पटरी पर लाैटने लगा पर्यटन कारोबार
उधर, कुल्लू जिले में आपदा के बाद पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। जून के बाद घाटी का पर्यटन पूरी तरह से शून्य हो गया था और आपदा ने घाटी के पर्यटन को चौपट कर दिया था। लेकिन अब हालात सामान्य हो गए हैं और पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। ब्यास नदी की तेज धाराओं में इन दिनों तीन राफ्टिंग स्ट्रैच में तीन सौ से अधिक राफ्टें हर रोज सैलानियों को रोमांच का सफर करवाने के लिए उतर रही हैं। जिसमें हर रोज काफी अधिक संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के रोमांच का आनंद ले रहे हैं। इससे सिर्फ पर्यटकों को ही रोचिंत होने का आनंद नहीं मिल रहा बल्कि युवाओं को रोजगार के भी अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें