फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मानसून सीजन में अब तक 98 लोगों की माैत, राज्य में 192 सड़कें बाधित, इतने दिन बरसेंगे बादल

Mon, 14 Jul 2025 03:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

इस मानसून सीजन में 20 जून से अभी तक 98 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 178 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बादल फटने के बाद थुनाग बाजार में जमा हुआ मलबा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में सोमवार शाम तक 192 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 65 बिजली ट्रांसफार्मर व 745 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। आपदा प्रभावित मंडी जिले में 13 दिनों बाद भी 157 सड़कें व 133 जल आपूर्ति स्कीमें ठप हैं।

विज्ञापन




वहीं कांगड़ा जिले के धर्मशाला, नूरपुर व देहरा उपमंडल में 612 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। वहीं मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे 4 मील के पास भूस्खलन के कारण फिर बाधित हो गया। मार्ग के बार-बार बंद होने से कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाले यात्रियों व पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: HP Police Constable Recruitment: फिर संकट में हिमाचल पुलिस भर्ती, हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की मांग

1227 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त
इस मानसून सीजन में 20 जून से अभी तक 98 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 178 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। 41 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। अब तक अचानक बाढ़ की 31, बादल फटने की 22 व भूस्खलन की 18 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1227 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 788 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 954 पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 77,096.37 लाख रुपये पहुंच गया है।

कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट
बीते 24 घंटों के दाैरान राजगढ़ में 72.0, खदराला 42.4, पच्छाद 38.0, मंडी 26.4, भुंतर 22.0, शिलारू 14.2, सियोबाग 12.2, शिमला 11.5, रोहड़ू 10.0, जटोन बैराज में 9.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 14 से 20 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 14, 15, 18 और 19 जुलाई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16, 17 और 20 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 14 और 15 जुलाई  को अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 14 व 15 जुलाई के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बाकि दिनों के लिए येलो अलर्ट है।
विज्ञापन

 जिभी बाईपास पर सड़क धंसने से खड्ड में गिरी गाड़ी, चालक घायल
 उपमंडल बंजार में जिभी बाईपास सड़क धंसने से एक गाड़ी खड्ड में जा गिरी है। जीप के जिभी खड्ड में गिरने से इसमें सवार चालक घायल हुआ है। गाड़ी नाशपाती लेकर सब्जी मंडी जा रही थी। हादसे के बाद लोगों ने घायल को खड्ड से बाहर निकाल बंजार अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें