फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, ऊना में 38 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 14 Apr 2020 09:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ऊना में कड़ी धूम के बीच ड्यूटी देता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को रोहतांग समेत प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी और पर्यटन नगरी मनाली में हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। 17 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। पूरे प्रदेश में 20 अपैल तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह मनाली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। मनाली के मकरवे, शिकरवे, ब्यास कुंड, भृगूलेक, दशौहर लेक, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, मांगण कोट, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, हामटा पास, चंद्रखणी पास में हल्के फाहे गिरे। मंगलवार को भी रोहतांग दर्रा बहाली का कार्य बीआरओ द्वारा जारी रखा गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 अप्रैल तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 15 और 16 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 17 से 20 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं। सोमवार रात को केलांग में न्यनूतम तापमान 2.6, कल्पा में 6.7, मनाली में 8.2 और शिमला में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, ऊना में 38 डिग्री पहुंचा पारा

इस सीजन का अभी तक मंगलवार सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ। सभी मैदानी जिलों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। राजधानी शिमला में भी मंगलवार को इस साल का सबसे ज्यादा अधिकतम पारा दर्ज हुआ।

मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शिमला में अधिकतम तापमान 25.5, सुंदरनगर में 33.3, भुंतर में 32.4, धर्मशाला में 32.4, नाहन में 31.1, सोलन में 31.0, कांगड़ा में 33.5, बिलासपुर में 34.5, हमीरपुर में 34.2, चंबा में 30.7, डलहौजी में 20.0, कल्पा में 19.8 और केलांग में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें