फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: हिमाचल में निजी और पर्यटन निगम के होटलों में 20 से 50 फीसदी छूट

Mon, 14 Jul 2025 11:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पर्यटन विकास निगम और निजी होटल संचालकों ने ऑफ सीजन डिस्काउंट जारी कर कारोबार को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राकृतिक आपदा से पर्यटन कारोबार को हुए भारी नुकसान के बाद पर्यटन विकास निगम और निजी होटल संचालकों ने ऑफ सीजन डिस्काउंट जारी कर कारोबार को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी है। बरसात के मौसम में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विकास निगम ने जहां 20 से 40 फीसदी छूट जारी की है, वहीं निजी होटल संचालकों ने 30 से 50 फीसदी तक छूट का एलान कर दिया है। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़े, इसके लिए कुछ होटल कारोबारियों ने कमरों का किराया आधा कर दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: HP TGT Recruitment : राज्य चयन आयोग को अब तक मिले 63,123 आवेदन, जानें अंतिम तिथि

Trending Videos

पर्यटन विकास निगम की ओर से जारी मानसून डिस्काउंट का लाभ सैलानी 15 जुलाई से 12 सितंबर तक ले सकेंगे। निजी होटल संचालकों का कहना है कि अक्तूबर में दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन तक टूरिस्टों को छूट दी जाएगी। होटलों के कमरों की एडवांस बुकिंग में तेजी आई है, जिससे पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद की एक नई किरण मिली है। इससे यह भी साफ हो गया है कि पर्यटक हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल का अनुभव करने के लिए अभी भी उत्सुक हैं। 

हिमाचल के अधिकांश पर्यटन स्थल सैलानियों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। मानसून के सीजन में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए होटल संचालकों ने 30 से 50 फीसदी तक डिस्काउंट जारी किए हैं। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। 15 जुलाई के बाद होटलों में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। गजेंद्र चंद ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन
 
विज्ञापन

पर्यटन विकास निगम के होटलों में 20 से 40 प्रतिशत छूट का मानसून डिस्काउंट पैकेज जारी किया गया है। सैलानी हिमाचल आएं और पर्यटन निगम के होटलों में ठहरें इसके लिए छूट जारी की गई है। -डॉ.राजीव कुमार, प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें