फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अध्यापक गिरफ्तार, शिक्षा संवाद में सामने आया मामला

Sun, 22 Jun 2025 10:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)

सार

एक स्कूल के एक शिक्षक पर 24 छात्राओं ने अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के एक स्कूल के एक शिक्षक पर 24 छात्राओं ने अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को छात्राओं के अभिभावक और स्थानीय लोग विद्यालय परिसर में एकत्र हो गए और उग्र प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रधानाचार्य के विरुद्ध नारेबाजी की और बेटियों को न्याय दो के नारे लगाए। गंभीर स्थिति देखते हुए एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर व थाना प्रभारी विद्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रधानाचार्य पर मामले में उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी अध्यापक विद्यालय से फरार हो गया। एसडीएम के हस्तक्षेप व प्राथमिकी दर्ज किए जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यह मामला विद्यालय प्रशासन के संज्ञान में शिक्षा संवाद के दौरान आया। इसके पश्चात यौन उत्पीड़न समिति की बैठक में छात्राओं को पक्ष रखने को कहा। उन्होंने बताया कि कैसे गणित का अध्यापक उनके साथ गंदा व्यवहार करता है। उधर, डीएसपी राजगढ़ का कार्यभार देख रहे मुकेश डढवाल ने बताया कि बीएनएस की धारा 75 व पोक्सो की 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें