फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हार्ट अटैक, सर्पदंश, ब्रेन स्ट्रोक पर अब तत्काल मिलेगी स्वास्थ्य मदद, एम्स बिलासपुर ने तैयार किए मास

Sun, 22 Jun 2025 10:03 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज, एजेंसी, बिलासपुर

सार

एम्स बिलासपुर ने प्रदेश के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मास्टर ट्रेनिंग देकर तैयार कर दिया है। 
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब हिमाचल प्रदेश में हार्ट अटैक, सर्पदंश, ब्रेन स्ट्रोक, जलने और जहर जैसे मामलों में मौत के आंकड़े कम होंगे। एम्स बिलासपुर ने प्रदेश के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मास्टर ट्रेनिंग देकर तैयार कर दिया है। अब यह मास्टर ट्रेनर अपने जिले के एंबुलेंस कर्मचारियों को ट्रेनिंग देंगे कि कैसे हार्ट अटैक, सर्पदंश, जलने और जहर जैसे मामलों में मरीज की जान बचाई जाती है। इसके लिए एंबुलेंस में ही जरूरी उपचार देने के लिए इन्हें ट्रेंड किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

एम्स बिलासपुर ने तीन दिन तक मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी को यह विशेष ट्रेनिंग दी है। इसके तहत अब एंबुलेंस कर्मियों को मौके पर ही प्राथमिक जीवनरक्षक उपचार देने के गुर सिखाए जाएंगे, जिससे मरीज की हालत अस्पताल पहुंचने से पहले ही स्थिर की जा सकेगी। अभी तक देखा जाता रहा है कि ऐसे गंभीर मरीजों को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता है, तब तक उनकी हालत बिगड़ चुकी होती है। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों को उन्हें स्टेबल करने में करीब आधा घंटा लगता है।

लेकिन अब एंबुलेंस में ही सीपीआर, ऑक्सीजन, सर्पदंश के मामले में एंटी-वेनम, जहर के मामलों में शुरुआती इलाज जैसे उपाय तुरंत शुरू हो सकेंगे। मास्टर ट्रेनिंग में आईजीएमसी शिमला, मंडी, टांडा, हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों व नर्सिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने जिलों में तैनात 108 एंबुलेंस कर्मियों को ट्रेंड करेंगे। ट्रेनिंग में मुख्य रूप से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, जलने, डूबने, सर्पदंश और जहर जैसी आपातकालीन स्थितियों को शामिल किया गया है। इन मामलों में समय रहते उपचार न मिले तो मरीज की जान जाना तय मानी जाती है। 

एम्स की पहल को माना जा रहा मॉडल
एम्स बिलासपुर की यह पहल हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में एक मॉडल स्वास्थ्य समाधान के रूप में देखी जा रही है। दूरदराज के क्षेत्रों में अब एंबुलेंस कर्मी खुद ‘चलती चिकित्सा इकाई’ के रूप में कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग इसे चरणबद्ध ढंग से पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना बना रहा है।

दूरदराज के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
हिमाचल के कई गांव और कस्बे अब भी बड़े अस्पतालों से दूर हैं। वहां से मरीज को पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में यह पहल बेहद कारगर साबित हो सकती है। प्रशिक्षित एंबुलेंस कर्मी गोल्डन ऑवर यानी पहले एक घंटे में जरूरी उपचार देकर मरीज की जान बचा सकेंगे। एम्स विशेषज्ञों का कहना है कि जब मरीज पहले से स्टेबल स्थिति में अस्पताल पहुंचता है, तो इलाज में सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इस पहल से डॉक्टरों को उचित इलाज शुरू करने के लिए जरूरी वक्त मिलेगा।
विज्ञापन

एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. डीएन शर्मा के मार्गदर्शन में एम्स बिलासपुर ने प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों के मास्टर ट्रेनर तैयार कर दिए हैं। अब यह मास्टर ट्रेनर अपने जिले के एंबुलेंस कर्मचारियों को हार्ट अटैक, सर्पदंश, ब्रेन स्ट्रोक, जलने, जहर वाले मरीजों के इलाज के लिए ट्रेंड करेंगे। भविष्य में मरीजों की जान बचाने को लेकर इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। -डॉक्टर तरुण, पीआरओ एम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें