फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: चार पोस्ट कोड की टंकण परीक्षाओं का शेड्यूल तय

Wed, 04 May 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड की टंकण परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया है। चारों पोस्ट कोड की परीक्षाएं इसी माह में ही पूरी होंगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड की टंकण परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया है। चारों पोस्ट कोड की परीक्षाएं इसी माह में ही पूरी होंगी। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 903 की टंकण परीक्षा पांच मई से सात मई तक आयोग के कार्यालय में होगी।

विज्ञापन


जूनियर ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पोस्ट कोड 843 की टंकण परीक्षा 23 मई को होगी। स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 823 की शॉर्टहेंड और टंकण परीक्षा नौ मई से 12 मई तक और स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 907 की शॉर्टहेंड और टंकण परीक्षा 13 मई को आयोग के कार्यालय में होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि टंकण परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भर्ती एप्लीकेशन और एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें