फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: नौवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की साल में दो बार परीक्षा लेगा शिक्षा बोर्ड, आदर्श प्रश्नपत्र तैयार

Tue, 05 Oct 2021 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इस संदर्भ में जल्द ही बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 की सेकेंडरी स्टेज की कक्षा नौवीं से 12वीं तक की टर्म-एक और टर्म-2 परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम को विभाजित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नौवीं से 12वीं तक के परीक्षार्थियों की वर्ष में दो बार परीक्षाएं लेगा। फर्स्ट और द्वितीय टर्म में होने वाली इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने पाठ्यक्रम का विभाजन कर दिया है, साथ ही टर्म-एक के लिए आदर्श प्रश्नपत्र तैयार कर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए। पुष्टि करते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इस संदर्भ में जल्द ही बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 की सेकेंडरी स्टेज की कक्षा नौवीं से 12वीं तक की टर्म-एक और टर्म-2 परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम को विभाजित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस विभाजित पाठ्यक्रम को बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड़ किया है, ताकि छात्रों को टर्म-1 के तहत होने वाली परीक्षाओं के दौरान दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं उन्होंने बताया कि टर्म-एक परीक्षा के लिए बोर्ड ने आदर्श प्रश्नपत्र भी तैयार किए हैं, जिन्हें भी वेबसाइट पर अपलोड़ किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस संदर्भ में पूर्ण नोटिफिकेशन जारी की जाएगी, ताकि स्थिति पूरी तरह से साफ हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें