फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में तीन संक्रमितों की मौत, 24 घंटों में 155 नए मामले, 2.1 फीसदी पहुंची पॉजिटिविटी दर

Tue, 05 Oct 2021 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3672 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 219746 मामले आ चुके हैं। इनमें से 214657 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1400 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 161 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 8874 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से कांगड़ा के 56 वर्षीय पुरुष व 55 वर्षीय महिला के अलावा ऊना के 70 संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 155 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3672 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 219746 मामले आ चुके हैं। इनमें से 214657 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1400 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 104, चंबा 26, हमीरपुर 357, कांगड़ा 353, किन्नौर 22, कुल्लू 41, लाहौल-स्पीति सात, मंडी 200, शिमला 134, सिरमौर चार, सोलन 56 और ऊना में 96 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 161 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 8874 लोगों के सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन


प्रदेश में घटने लगा कोरोना
 हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। अब तक 219591 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कोविड पॉजिटिव मामलों की संख्या 1400 रह गई है। 27 सितंबर से तीन अक्तूबर के दौरान कोविड के 52,220 टेस्ट किए गए। इनमें से 1086 पॉजिटिव मामले पाए गए। इसी अवधि में केवल 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई।  स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि बिलासपुर में कुल 5948 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 121 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2 फीसदी रही। चंबा में 3673 लोगों में से 21 लोग पॉजिटिव और और पॉजिटिविटी दर 0.6 फीसदी, हमीरपुर में 5592 लोगों में से 251 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 4.5 फीसदी, कांगड़ा में 10074 लोगों में से 274 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 2.7 फीसदी, किन्नौर में 929 लोगों में से 22 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 2.4 फीसदी रही है।

जिला कुल्लू में 2082 लोगों में से 22 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 1.1, लाहौल - स्पीति में 622 लोगों में से 5 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 0.8 फीसदी, मंडी में 4271 लोगों में से 161 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 3.8 फीसदी, शिमला में 5569 लोगों में से 91 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 1.6 फीसदी, सिरमौर में 2409 लोगों में से 4 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 0.2 फीसदी, सोलन में 4944 लोगों में से 52 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 1.1 फीसदी, ऊना में 6107 लोगों में से 62 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 1.0 फीसदी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें