फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड: हिमाचल में एसओएस के 10वीं कक्षा के नौ हजार विद्यार्थी प्रमोट

Mon, 19 Jul 2021 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर 10वीं कक्षा की एसओएस परीक्षा में 10,034 विद्यार्थियों को पदोन्नत किया जाना था, लेकिन इसमें केवल 9078 को पात्र पाए जाने पर बोर्ड ने पदोन्नत किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 10वीं कक्षा के राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के विद्यार्थियों को अगली कक्षा के लिए पदोन्नत किया है। बोर्ड की ओर से घोषित यह रिजल्ट 90.47 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर 10वीं कक्षा की एसओएस परीक्षा में 10,034 विद्यार्थियों को पदोन्नत किया जाना था, लेकिन इसमें केवल 9078 को पात्र पाए जाने पर बोर्ड ने पदोन्नत किया है। इसके अलावा 919 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम आरएलडी और 20 विद्यार्थियों  का परीक्षा परिणाम री-अपीयर घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपने रिजल्ट से असंतुष्टविद्यार्थी एसओएस में आगामी होने वाली परीक्षा में अंक सुधार की परीक्षा के लिए पुन: आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान उन्हीं विद्यार्थियों को पदोन्नत किया गया है, जिनका रिकॉर्ड बोर्ड के पास था। पदोन्नत किए गए छात्रों में एडिशनल सब्जेक्ट, री-अपीयर और टीओसी के साथ सभी विषयों की परीक्षा देने के लिए आवेदनरत विद्यार्थियों को बोर्ड ने प्रमोट किया है।

इसके अलावा वे विद्यार्थियों जिन्होंने बिना टीओसी के डायरेक्ट एडमिशन ली थी और अपने परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए जिन्होंने आवेदन किया था, ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड ने पदोन्नत नहीं किया है। ऐसे अभ्यर्थी अपने पुराने अनुक्रमांक सहित व बिना किसी अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिए अगस्त, 2021 में पुन: परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं, जबकि परीक्षा परिणाम को बोर्ड ने वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें